फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 09 Feb 2017 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रशिक्षण शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विशुनपुरा सीएचसी में बृहस्पतिवार से आशा कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें टीकाकरण, प्रसव बाद देखभाल सहित कई बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई।      
विज्ञापन

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर हरिपाल विश्वकर्मा ने कहा कि गांवों में अभी भी महिलाओं में अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूकता नहीं है। यहां मिले प्रशिक्षण का उपयोग आशा कार्यकर्ताओं को उन महिलाओं को जागरूक करने के लिए करना है। प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह और विनोद शर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें महिलाओं को प्रसव के बाद 42 दिन तक उनकी देखभाल करनी है। प्रशिक्षण में नवजात शिशुओं की देखभाल, समय-समय पर टीकाकरण, साफ सफाई सहित कई बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई। आशा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की गई कि अपने गांव की गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में ही प्रसव के लिए प्रेरित करें। यहां 30 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान शैलेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, ध्रुव शर्मा, दीपक कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें