फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेखपाल की रिपोर्ट पर होगी चक मार्गों की भराई

Thu, 20 Nov 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की तरफ से मिली शिकायतों का निस्तारण की गई। किसानों ने नगर पंचायतों में शामिल गांव के चक रोड भराई का कार्य, कृषि विभाग की तरफ उपलब्ध कराई गई मिक्स धान की बीज, कृषि बीज भंडारों पर अंगूठा नहीं लगने पर बीज नहीं मिलने, फॉर्मर रजिस्ट्री और गन्ना क्रय केंद्रों पर घट तौली रोकने के लिए डिस्प्ले लगवाने आदि की मांग की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि उनके स्तर से आज ही समस्त ईओ/एसडीएम को पत्र जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में शामिल हुए ग्रामों के लेखपाल के माध्यम से सूची प्राप्त कर ईओ की तरफ से कार्ययोजना में शामिल कर चक मार्गों का भराई कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी बीज केंद्रों पर अंगूठा नहीं लगने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए डीडी कृषि को निर्देश दिया। डीएम ने गन्ना क्रय केंद्रों पर डिस्प्ले लगवाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए गन्ना क्रय केंद्रों के कांटा को 50 क्विंटल के स्थान पर 60 क्विंटल पर लॉक करने के लिए संबंधी मिलों को पत्र भेजने का निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि सभी तहसीलों में एक-एक बायोसीएनजी प्लांट स्थापित कराए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें