फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफाई कार्य में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई’

Sun, 11 Mar 2018 11:40 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज।  मवन नाले की क्षमता वृद्धि और सफाई में मानक की अनदेखी की शिकायत पर रविवार को रामकोला विधायक ने इंदरपुर में हो रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता करके चल रहे कार्य की जानकारी ली। कार्य में लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


महाराजगंज जनपद से होकर इंदरपुर के रास्ते हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी में जाकर गिरने वाले मवन नाला की लंबाई करीब 62 किलोमीटर है। इस नाले के पानी से हर वर्ष हजारों एकड़ फसल बर्बाद होती रहती है। अब इस नाले की सफाई के लिए 9 करोड़ 44 लाख 29 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। बजट मिलने के बाद प्रथम चरण में कुशीनगर जिले में 15 किमी और 5 किमी महाराजगंज के हिस्से में क्षमता वृद्धि और सफाई का कार्य होना है।

इसके लिए कार्य शुरू हो चुका है। परंतु लोगों ने हो रहे कार्य को मानक के विपरीत बताते हुए आपत्ति जताई थी। विधायक रामानंद बौद्ध ने इंदरपुर पहुंचकर कार्य स्थल को देखा और सिंचाई विभाग महराजगंज के सहायक अभियंता सुनील कुमार शाही से हो रहे कार्य की जानकारी ली। सहायक अभियंता ने बताया की नाले में पानी अधिक होने के कारण कार्य रोक दिया गया है। पानी कम होते ही कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। तलहटी में 22 से 18 मीटर और ऊपरी हिस्से में 25 से 22 मीटर चौड़ाई में क्षमता वृद्धि और सफाई का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें