फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्कर गैंग के चार गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

Fri, 07 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। थाना पटहेरवा पुलिस ने पशु तस्कर गैंग के चार अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गो-वंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग से संबंधित अभियुक्तों अशरफ बंजारा निवासी रावतपुर कांट जनपद शाहजहांपुर, कल्लू बंजारा निवासी रावतपुर कांट जनपद शाहजहांपुर, सिकंदर सिंह निवासी अंध्या थाना कसया जनपद कुशीनगर और मुन्ना खान पुत्र मुस्तफा खान निवासी सलेमगढ़ पठानी टोला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।
ये अभियुक्त अपने-अपने परिवार एवं सगे संबंधियों/ गैंग सदस्यों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गो-वंशीय पशुओं की तस्करी कर ले जाकर बिक्री कर अधिक रुपये अर्जित कर अपना जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग लीडर अपने गैंग के सदस्यों के साथ नौ मार्च 2022 को एक ट्रक से 20 गो-वंशीय पशु की तस्करी कर ले जाते समय गिरफ्तार हुआ था। इस संबंध में थाना पटहेरवा में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। वाद विवेचना आरोप पत्र ए-114 18 अप्रैल 2022 को न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है। यह गिरोह संगठित होकर अपने साथियों के लिए आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने का कार्य करता है और अवैध संपत्ति अर्जित करता है। इनके विरुद्ध थाना स्थानीय में धारा 3 (1) यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें