फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई तेज, बेदखली का नोटिस चस्पा

Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। गड़हिया चिंतामन गांव में करीब 20 साल पूर्व बनी मस्जिद पर संकट का बादल मंडराने लगा है। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की जांच में सड़क की जमीन में मस्जिद का निर्माण होने का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने मस्जिद पर नोटिस चस्पा कर 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर तीसरी नोटिस देने के बाद तहसील प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाएंगा। नोटिस चस्पा होने के बाद मस्जिद में सन्नाटा पसरा है और नमाज नहीं पढ़ी गई। हालांकि गांव वालों का कहना है कि करीब 20 साल पूर्व आपसी सामंजस्य से मस्जिद का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील के गड़हिया चिंतामन गांव में करीब 20 साल पूर्व ग्रामसभा की जमीन पर मस्जिद और ईदगाह का निर्माण हुआ। अरविंद किशोरी ने प्रशासन का शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मस्जिद और ईदगाह का निर्माण सड़क की जमीन में अवैध तरीके से हुआ है। तहसील प्रशासन की ओर से की गई जांच में शिकायत सही मिली। तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मस्जिद पर नोटिस लेकर गया, वहां पर कोई नहीं मिला तो नोटिस दीवार पर चस्पा कर दिया। रात में किसी ने नोटिस फाड़ दिया। वहीं मस्जिद में नोटिस चस्पा होने के बाद नमाज अदा नहीं की गई। तहसील प्रशासन की ओर से चस्पा की गई नोटिस में आठ अप्रैल तक सड़क की जमीन से अतिक्रण हटाने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें