फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 389 ग्राम पंचायतों में 31.74 करोड़ की कार्य योजना मंजूर

Sun, 14 Jul 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायत को आवंटित धनराशि को खर्च करने और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। 389 ग्राम पंचायतों के लिए 31.74 करोड़ रुपये की कार्य योजना मंजूर की गई।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है। सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत क्षेत्र में भ्रमण कर गुणवत्तापूर्ण हुए निर्माण कार्यों की पुष्टि कर लें। ग्राम पंचायत में हो रहे आरआरसी केंद्र और अन्य संसाधनों का बेहतर प्रयोग करें। ग्राम पंचायत के कूड़ों से आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास करें। कूड़ा एकत्र कर वर्मी कंपोस्ट, सूखा कूड़ा इत्यादि की बिक्री से आय अर्जित करें।
जिला स्वच्छता समिति ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 389 ग्राम पंचायतों में 31.74 करोड़ रुपये की कार्य योजना को अनुमोदित करते हुए निदेशक पंचायती राज को भेजने की स्वीकृति दी। बैठक में ग्राम पंचायत कोप जंगल में गोवर्धन परियोजना में बायोगैस संयंत्र के निर्माण में विलंब पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्यदाई संस्था के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। संचारी रोगों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और नालियों की साफ सफाई, झाड़ियाें की कटाई, जलभराव वाले स्थान का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें