फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहित तीन का शांतिभंग के अंदेशे में चालान

विज्ञापन
अपनी मां निर्मला देवी की जगह टेढ़ी गांव में अनशन करती अमृता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
महिला सहित तीन का शांतिभंग के अंदेशे में चालान
विज्ञापन

चार दिनों से ग्रामीणों के साथ अनशन कर रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के टेढ़ी में चिह्नित जगह के बदले दूसरी जगह पुल निर्माण को लेकर चल रही तैयारी के खिलाफ ग्रामीणों के साथ अनशन कर रही महिला और दो ग्रामीणों को पुलिस थाने लेकर चली गई। उसके बाद उसकी नाबालिग बेटी अनशन पर बैठ गई।
विज्ञापन

टेढ़ी निवासी निर्मला देवी ने 11 मार्च को ग्रामीणों के साथ अनशन शुरू किया था। महिला का आरोप था कि जिलाधिकारी से शिकायत करने पर पीडब्ल्यूडी व राजस्व टीम ने पुराने पुल के बगल में ही नया पुल निर्माण कराने के लिए भूमि चिह्नित किया था। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों के प्रभाव में आकर ठेकेदार ने पुराने पुल को तोड़कर उसी जगह नया पुल बनाने की तैयारी शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि जगह बदल कर पुल बनाए जाने से उसके घर को क्षति होने का अंदेशा है। महिला की मांग है कि चिह्नित जगह पर ही पुल निर्माण हो। रविवार को पहुंची पुलिस निर्मला और उसके साथ अनशन पर बैठे दो ग्रामीणों को थाने उठा ले गई। इस संबंध में एसओ पवन सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिभंग की आशंका को देखते हुए अनशनकारियों को थाने लाकर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें