फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस का छापा, तीन क्विंटल लहन नष्ट

Wed, 31 Jan 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा की अगुवाई में मंगलवार की शाम को जंगल सिंघापट्टी गांव के मुसहर टोली में छापा मारकर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तीन क्विंटल लहन नष्ट किया गया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम ने शाम को करीब पांच बजे गांव के मुसहर टोली में छापा मारा। यहां अवैध कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर तीन क्विंटल लहन नष्ट कर दी। संवाद
विज्ञापन

00

-अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले मेंं आरेपी गिरफ्तार

पडरौना। मंगलवार को कोतवाली हाटा थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुलेमान अली पॉक्सो एक्ट में वांछित था। वह थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का निवासी है। उसको गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
0

-दहेज हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पडरौना। थाना कप्तानगंज पुलिस ने मंगलवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजाराम पर हत्या और दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित था। आरोपी थानाक्षेत्र के बसहिया उर्फ मदरहवा टोला का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन

00

-वारंटी को किया गिरफ्तार


पडरौना। मंगलवार को विशुनपुरा थाना पुलिस ने मार-पीट के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी धनई कुशवाहा थाना क्षेत्र के तिलकपट्टी गांव का रहने वाला है। थाना विशुनपुरा पुलिस उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें