फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धार्मिक आयोजन के लिए चिह्नित जमीन की सफाई में जुटे लोग

Thu, 11 Jul 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के कोटवा गुलाब राय गांव में खलिहान की जमीन पर मोहर्रम का मेला लगाने के लिए एक समुदाय के विरोध के कारण उपजे विवाद को मंगलवार देर रात तक चली वार्ता के बाद सुलझा लिया गया। तमकुहीराज विकास चंद ने गांव में स्थित नवीन परती के दो कट्ठा जमीन को धार्मिक आयोजन के लिए चिह्नित किया। इस भूमि पर गांव के दोनों समुदाय के लोग धार्मिक आयोजन करेंगे। दोनों समुदाय के धार्मिक आयोजन एक साथ होने की स्थिति में कोई समुदाय उस जमीन पर धार्मिक आयोजन नहीं करेगा।
विज्ञापन


बुधवार को जेसीबी व मजदूरों के मदद से सार्वजनिक धार्मिक आयोजन के लिए चिह्नित जमीन की साफ-सफाई में एक समुदाय के लोग जुट गए। हालांकि, दूसरा पक्ष बुलाने के बावजूद साफ-सफाई के लिए नहीं पहुंचा व दूरी बनाए रखा। गांव का माहौल सामान्य है। इस दौरान वीरेंद्र ओझा, हरेंद्र शास्त्री, सुधाकर चौबे, हरेंद्र शास्त्री, नन्हे ओझा, उदयभान कुशवाहा, किशुनदेव सिह, सुभाष चौबे, सतेंद्र, बृजकिशोर, कथा बाबा आदि मौजूद रहे।
एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद ने बताया विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया गया है। गांव का माहौल शांतिपूर्ण है और आपसी सौहार्द कायम है। प्रशासन के लोग भी माहौल का जायजा लेने के लिए गांव में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें