मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर बाजार स्थित बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक व्यक्ति की जैकेट से 21 हजार रुपये निकाल लिया गया। पीड़ित ने एक बोलेरो सवार कुछ लोगों पर शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
मंसाछापर गांव के भेड़ियाड़ी टोला निवासी विश्वनाथ पाल ने पुलिस को बताया कि वे बैंक से 35 हजार रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे वे राजकीय कृषि बीज भंडार के पास पहुंचे, तभी काले रंग की बोलेरो से उतरकर कुछ लोग आए और किसी गांव का पता पूछने लगे। बातचीत के बाद वे घर पहुंचे तो देखा कि जैकेट में रखा 21 हजार रुपये गायब है, जबकि दूसरे पौकेट में रखे 14 हजार रुपये सुरक्षित मिले। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। हालांकि घटना के समय उस मार्ग से काले रंग की कोई बोलेरो गुजरती नहीं दिखाई दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसओ आलोक यादव ने बताया कि रुपये किसी ने पॉकेट से निकाला है, या रास्ते में कहीं गिर गया। पीड़ित कुछ बता नहीं रहे हैं, फिर भी जांच की जा रही है।