संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण व गर्भपात कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना दुधारा पुलिस ने वांछित आरोपी विजय प्रकाश यादव निवासी भंगुरी सिया कटाई को पीएचसी दुधारा के पास से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने अपने साथ उक्त आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने व धमकी देने के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 12 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद