रामकोला। थाना क्षेत्र के पलवा लक्ष्मीपुर निवासी अवधेश यादव का मोबाइल रगरगंज के पास लूट लिया गया था। पुलिस इस घटना में शामिल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया ऊर्फ अकटहा निवासी अभय कुमार चौहान को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़ित ने ऑनलाइन केस दर्ज कराया था। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।