खड्डा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इकाई की तरफ से छत्रपति शिवाजी की जयंती हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप मेें मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सह नगर कार्यवाह अतुल प्रताप राय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी हिंदू जनमानस के मजबूत स्तंभ हैं। लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख नत्थू शर्मा, रामछकित मिश्र, उमेश गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सूर्यांश मद्धेशिया, विनोद चौधरी, अमन प्रताप सिंह, चंदन मद्धेशिया, अंकित सिंह, आकाश गुप्त, अंकुर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद