उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। गांव के एक युवक पर उनकी बेटी का अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने कहा है कि आरोपी रात में मोबाइल से फोन कर उसे बुलाता है। अश्लील बातें करता है। आरोपी युवक उससे जबरिया शादी का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद