तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर में शनिवार की देर शाम पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन तत्काल सीएचसी सेवरही लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस कुछ लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। नगर के किदवई नगर वार्ड निवासी विकास गुप्ता शनिवार की शाम करीब 6:0 बजे चनरी चौराहे पर किसी काम से गया था, इसी बीच टिकुलिया निवासी विशाल गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और विकास को अपने साथ शिवशक्ति नगर लेकर चला गया। आरोप है कि उसने साथियों के साथ मिलकर विशाल पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में सीओ जयंत यादव ने कहा कि मौके पर पुलिस गई थी। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद