फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News : पाकिस्तानी झंडा फहराने वाला एक आरोपी जेल भेजा गया, पुलिस महिला की तलाश में

Sun, 14 Aug 2022 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

Kushinagar News : कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तरयासुजान थाने के गांव बेदुपार मुस्तकीम में शुक्रवार को एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकीम में पाकिस्तान का झंडा फहराकर माहौल खराब करने के आरोपी सलमान को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।

विज्ञापन


तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तरयासुजान थाने के गांव बेदुपार मुस्तकीम में शुक्रवार को एक मकान पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक को दूसरे राष्ट्र का झंडा फहराता देख पड़ोसियों ने मना किया। जब वह नहीं माना तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

लोग वीडियो बनाकर व फोटो खींच करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। किसी ने पाकिस्तान का झंडा फहराने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने झंडा उतरवा दिया। आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि उसकी बुआ ने घर में झंडा बनाया था। उसके नाबालिग चचेरे भाई ने झंडे को मकान पर फहराया था। इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि समाज में विद्वेष फैलाने के आरोप में मामला दर्ज करके सलमान को गिरफ्तार किया गया है। उसकी बुआ पर भी मुकदमा दर्ज है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि झंडा पाकिस्तानी है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें