समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव नरहवा निवासी दो युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुबई जाने के लिए फर्जी वीजा देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के विशेश्वर कुशवाहा और विनोद गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि विदेश जाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से बात की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने रिश्तेदार से 90 हजार रुपये लेकर उन्हें दुबई की एक कंपनी में काम दिलाने के लिए वीजा दिलवाया। वीजा के साथ दुबई गए, तो वहां उन्हें उपलब्ध कराया गया वीजा विजिट वीजा निकला। कुछ दिन बाद दुबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उच्चायोग के हस्तक्षेप से दोनों स्वदेश लौटे। घर आने के बाद आरोपी से रुपये मांगने गए तो वे मारने-पीटने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। संवाद