फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उनवल (गोरखपुर)। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में खजनी पुलिस ने पांच मामलों में वांछित आरोपी पंकज गुप्ता (29) को गोगहरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के कनइचा गांव निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। उस पर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर वीजा और टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर रुपये व पासपोर्ट लेने और बाद में उन्हें वापस नहीं करने का आरोप है।
कुशीनगर के अकबरपुर निवासी वादी सच्चिदानंद दीक्षित समेत पांच लोगों की तहरीर पर कुल चार लाख 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। इस मामले में खजनी थाने में वर्ष 2024 के दौरान धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित पांच प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें