फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूल जा रही बच्ची को गन्ने के खेत में खींचने का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/तरयासुजान। क्षेत्र की आठ वर्षीय बच्ची भाई के साथ पढ़ने जा रही थी। बगीचे के पास एक व्यक्ति ने उसको पकड़ लिया और बगल के गन्ने के खेत में ले जाने लगा। एक युवती ने खिड़की से देख लिया और शोर मचाते हुए बच्ची की तरफ दौड़ी। शोर सुनकर आरोपी बच्ची को छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। उसका पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना पाकर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर आई। मामले की जानकारी जुटा पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें