हाटा। होलिका दहन की रात झोपड़ी में आग लगाने और धान की बोरियां उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। आरोप है कि हाटा कोतवाली पुलिस कार्रवाई के बजाए टाल-मटोल कर रही है। घटना के दिन डायल 112 मौके पर आई थी।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवा गांव के सुग्रीव प्रसाद ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनके गांव के कुछ लोगों से जमीन की रंजिश है। होलिका दहन की आधी रात के बाद विरोधी झोपड़ी में रखा अनाज चुरा ले गए और झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी जल कर राख हो गई। यह भी आरोप है कि पुलिस को सूचना देने से नाराज आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस संबंध में कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो सही होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।