फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दरवाजे पर खड़ी बाइक जलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की आधी रात को एक व्यक्ति के दरवाजे पर रखी बाइक में आग लगा दी गई। पीड़ित ने पुरानी रंजिश में बाइक जलाने का आरोप लगाया है। विशुनपुर खुर्द गांव निवासी विवेक गुप्ता ने अपनी बाइक बृहस्पतिवार की रात दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। आधी रात को अचानक नींद खुली तो देखा कि बाइक जल रही है। बाहर निकल शोर मचाया जब तक आग बुझती बाइक जलकर राख हो गई। विवेक गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के शिव मंदिर के सामने खड़े थे। इस दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक से गुजरे। कीचड़ भरे पानी का छींटा श्रद्धालुओं पर पड़ रहा था। जब उन्हें धीरे चलने की नसीहत दी तो मारपीट पर उतारू हो गए। मौजूदा गांव के लोग बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित ने अंदेशा जताया है कि देर रात उसकी बाइक फूंक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें