फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के प्रयास के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हत्या के प्रयास का एक आरोपी ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सरेंडर किया। न्यायालय ने आरोप की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश निवासी रमाकांत चौहान पर हत्या का प्रयास करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। वे बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के न्यायालय में सरेंडर किए। न्यायालय ने आरोपी के विषय में सेवरही पुलिस से आख्या मांगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या का प्रयास करने समेत अन्य अपराध में वांछित है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें