छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड स्थित पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास सप्तक्रांति एक्सप्रेस से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पनियहवा रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गिरकर ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग उनकी मदद के लिए लोग पहुुंचते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने घटना की जानकारी जीआरपी काे दी। जीआरपी ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामदयाल यादव ने बताया कि ट्रेन से गिरकर उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मेमो प्राप्त हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है।
0
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल
अहिरौली बाजार। पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर महुअवा खुर्द तिराहे के पास बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क पर खड़ी टेंपो से टकरा गया। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। नगर पंचायत मथौली बाजार निवासी रविंद्र प्रसाद (30) और अंकुश प्रसाद (22) जगदीशपुर बरडीहा चौराहे से घर जा रहे थे। अभी महुअवा खुर्द तिराहे के पास पहुंचे ही थे कि अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े टैंपो से टकरा गए। सूचना पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाने के एसआई सुदामा यादव, हेड कांस्टेबल सोनदेव यादव ने दोनों घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद