फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में आगजनी का आरोप, दी तहरीर

Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र गांव भलुही निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर घर में आगजनी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। ममता देवी ने बताया कि हमारे लड़के से कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उसी रंजिश को लेकर चार जून को घर पर आकर उन लोगों द्वारा विवाद किया गया था। दस जुलाई की रात करीब एक बजे मेरे दरवाजे पर खड़ी बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया गया था। मेरे तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया था। बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर बोतल में पेट्रोल भरकर आए और मेरे घर में फेंक कर आग लगा दिया। जिससे मेन दरवाजे पर लगा पर्दा और जंगले पर लगा शीशा टूट गया। जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि इसके पहले कोई सूचना नहीं मिली थी। आज तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें