पडरौना। पटहेरवा पुलिस ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी परवेज आलम थाना क्षेत्र के पटहेरिया गांव का निवासी है और काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद