फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह से चल रहा था फरार, पड़ोसी गांव का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

घटना के एक माह बाद ही बरामद हो गई थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, किशोरी को पुलिस पहले बरामद कर चुकी है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोसी गांव का युवक सात माह पूर्व बहला-फुसलाकर भगा ले गया। कुछ दिन बाद किशोरी के पिता ने आरोपी युवक पर अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया। पुलिस का जब दबाव बढ़ा तो एक माह बाद ही किशोरी को उसके गांव के पास युवक लाकर छोड़ गया, जहां से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

फरार चल रहे आरोपी की तलाश पुलिस कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने लक्ष्मीगंज गेट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जूड़ाछापर गांव निवासी नौशाद किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें