फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आभूषण व दो लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। तुर्कपट्टी पुलिस ने बुधवार की दोपहर फाजिलनगर मार्ग स्थित डीह टोला मोड़ के पास चोरी का आभूषण व दो लाख नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आभूषण और नकदी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

कुछ माह पहले ग्रामसभा महुअवा बुजुर्ग निवासी रामचंद्र मिश्र के घर चोरी हुई थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तुर्कपट्टी पुलिस रामचंद्र की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने में जुटी थी। बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक डीह टोला मोड़ के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अभिनव मिश्र ग्रामसभा महुअवा बुजुर्ग टोला मिश्रौली का ही निवासी है। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से आठ आभूषण व विक्रय किए आभूषण से दो लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने रामचंद्र के घर हुए चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरामद आभूषण और रुपये कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसआई अभिषेक सिंह, रोमेश कुमार, विजय बहादुर सिंह, वरुण यादव, अजीत सिंह, अमृता मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें