फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना खुली बैठक के मनमाने ढंग से दुकान के चयन का आरोप

Sat, 15 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत नरहवा डीह में बिना खुली बैठक के सरकारी सस्ते गले की दुकान का चयन करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नारायण कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 13 मार्च को डीएम विशाल भारद्वाज को दिए ज्ञापन में लिखा है कि गांव में सस्ते गल्ले की दुकान न होने पर ग्रामीणों को दूसरे गांव में राशन लेने जाना पड़ता है। जिलाधिकारी ने बीडीओ दुदही को खुली बैठक कर नियमानुसार दुकान के चयन का निर्देश दिया था। लेकिन आरोप है कि बीडीओ दुदही ने गांव में बैठक बुलाई और दो समूह का आवेदन लिए और अपने मनमाने ढंग से एक समूह का नाम भेज दिया। इससे ग्रामीणों की ओर से विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में विकास खंड अधिकारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि जो गांव सभा से कागजात आता है उसे ही भेजा गया था। ब्लॉक से अधिकारी वहां गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें