फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खानू छपरा निवासी महेंद्र साहनी की रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह महेंद्र साहनी अपने घर से चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार राइडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। रविवार को इलाज के दौरान महेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें