महाराजगंज जिले के ठूठीबारी का परिवार जा रहा था वाल्मीकिनगर
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा(कुशीनगर)। बिहार प्रांत के नौरंगिया थाना क्षेत्र में बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग पर सोमवार सुबह बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार महराजगंज जिले के एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। बेटा, बहू, पोती व ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बगहा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बोलेरो चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
महाराजगंज जिले के ठूठीबारी निवासी नंदलाल सोनी का परिवार बोलेरो से वाल्मीकिनगर के टंकी बाजार स्थित अपने रिश्तेदार विश्वनाथ सोनी के यहां धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहा था। नौरंगिया थाना क्षेत्र के धोबहा पुल के निकट बगहा-वाल्मीकिनगर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में नंदलाल सोनी (80) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार उनके पुत्र नागमणि सोनी (35), बहू नीतू (25) और पोती सानू (02) समेत बोलेरो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।