फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हापुर में हादसा, दंपती की मौत

विज्ञापन
सिंगहा गांव में मृतक अशोक तिवारी के दरवाजे पर गमगीन बैठे परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोल्हापुर में हादसा, दंपती की मौत
विज्ञापन

साईं बाबा का दर्शन कर परिवार समेत लौटते समय ट्रक में घुस गई थी कार
सिंगहा के अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, अस्पताल में पत्नी ने दम तोड़ा
पकड़ियार बाजार। एक झपकी ने बसे-बसाए घर को उजाड़ दिया। शिरडी साईं बाबा का दर्शन करके कार से लौट रहे सिंगहा निवासी अशोक तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कोमा में गईं उनकी पत्नी मधु की भी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। माता-पिता की मौत से छोटे-छोटे बच्चे यतीम हो गए।
रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा गांव निवासी अशोक तिवारी 15 वर्षों से बंगलुरु में नौकरी करते थे। वह परिवार के साथ वहीं रहते थे। उनके साथ मझले भाई भी रहते हैं। नई गाड़ी लेने के बाद वहीं से अपनी पत्नी मधु और बेटा हृदेश व बेटी नाकी के साथ शुक्रवार को शिरडी दर्शन करने गए थे। लौटते समय कोल्हापुर के पास आई झपकी से गाड़ी ट्रक में घुस गई। गाड़ी चला रहे अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पत्नी मधु कोमा में चली गई थी। उनकी मंगलवार को मौत हो गई। मासूम बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन वे बच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की मृत्यु हो जाने से परिवार के लोग और रिश्तेदार दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। घर मौजूद लोगों के चेहरे पर बच्चों की पीड़ा साफ झलक रही थी। चचेरे भाई प्रद्युम्न तिवारी व महेंद्र त्रिपाठी ने रुंधे गले से बताया कि जून में वह परिवार सहित आए थे। बहुत ही मिलनसार थे। बचपन में बेहद तंगहाली के दौर से गुजरे। बंगलुरु जैसे शहर में खुद तो स्थापित हुए ही थे, भाई को निजी कंपनी में अच्छा काम दिला दिए थे। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी, लेकिन एक ही झटके में सबकुछ खत्म हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें