फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी समारोह से लापता बाइक दो दिन बाद मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। दो दिन पहले एक गांव में शादी समारोह में गए युवक की बाइक लापता हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने बाइक को बरामद कर पीड़ित को सौंप दिया।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह लछीया गांव के पास वाहनों की जांच की जा रही है। एक बाइक पर दो युवक आ गए। उन्हें रोककर बाइक के कागजात मांगे गए तो उनके पास कोई कागज नहीं था। पूछताछ में बाइक चोरी का बताया। युवकों की पहचाान अरविंद कुमार व सगीर निवासी बसडीला थाना पटहेरवा के रूप में हुई।
करमहा गांव निवासी संजीत प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था की वह बाइक से अपने गांव निवासी एक व्यक्ति के वहां सोमवार की शाम निमंत्रण में गया था। टेंट के पास बाइक खड़ी कर निमंत्रण देने चला गया। कुछ देर बाद जब लौटा तो बाइक नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें