फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। शुक्रवार की देर शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी ले गई, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विजयपुर दक्षिणपट्टी गांव के निवासी पोतन यादव (45) व विजयपुर उत्तरपट्टी निवासी शाकिर (35) बाजार करने गुरवलिया बाजार में आए थे। वापस जाते समय यूपी बड़ौदा बैंक के समीप ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी ले गई। इनमें शाकिर की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ जेपी पाठक बाइक व ट्रक चालक को अपने साथ लेकर चली गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें