फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी समन्वयक और शिक्षक में हुई मारपीट

Wed, 10 May 2017 11:18 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को सुबह करीब 10 बजे फाजिलनगर बीआरसी परिसर में एक एबीआरसी और एक शिक्षक के बीच मारपीट हो गई। दोनों एक दूसरे पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगा रहे थे। मौजूद शिक्षकों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। एक पक्ष ने सीओ तमकुहीराज को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ने पूरे मामले पर बीईओ से रिपोर्ट मांगी है। छुट्टी के दिन हुआ यह विवाद शिक्षकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
फाजिलनगर ब्लॉक के शिक्षकों के अनुसार शिक्षकों के एक ह्वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजकर उन्हें अपने स्कूल के बच्चों के आधारकार्ड से संबंधित पेपर बुधवार को बीआरसी पर जमा कराने को कहा गया। इसके बाद कई शिक्षक सुबह 10 बजे बीआरसी परिसर पहुंचे। शिक्षक राम बहादुर राय के अनुसार उन्होंने अपनी सूचना कार्यालय के परिचारक गुलाब को दिया, लेकिन उसने एबीआरसी विद्यासागर पांडेय की तरफ से मना करने का हवाला देते हुए पेपर नहीं लिया। इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी से नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बीआरसी पर मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक रामबहादुर राय का आरोप है कि एबीआरसी पर एक अध्यापिका ने मुकदमा दर्ज कराया था, इसके बाद से ही वे उन्हें अकारण प्रताड़ित करते रहते हैं। वहीं एबीआरसी विद्यासागर पांडेय का कहना है कि शिक्षक ने उनके साथ अमर्यादित आचरण किया, हल्का-फुल्का विवाद था। इस संबंध में बीएसए मनोज कुमार मिश्र का कहना है कि बीआरसी परिसर में मारपीट का यह मामला बेहद गंभीर है। बीईओ से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें