फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर उड़े अबीर-गुलाल, खूब हुई मस्ती

Sun, 04 Mar 2018 12:09 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
होली पर उड़े अबीर-गुलाल, खूब हुई मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना।रंग और उमंग का महापर्व होली जिले में शांति, सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गई। शुक्रवार को नमाज को देखते हुए दोपहर में प्रशासन ने थोड़ी सख्ती दिखाई। हालांकि दोनों वर्ग के लोगों ने एक दूसरे की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा। इस बार की होली की खासियत यह रही कि लोगों ने पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए कीचड़-मिट्टी की जगह अबीर-गुलाल को अधिक महत्व दिया। बाल्टी व गुब्बारे भरे रंगों की जगह लोगों ने अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शाम के बाद होलिका दहन हुआ। पडरौना समेत जिले के सभी इलाकों में होलिका दहन से पूर्व ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। संवेदनशील क्षेत्रों में तो सतर्कता बरती ही गई, इसके अलावा अन्य जगहों पर भी पुलिसवालों ने उपस्थिति दर्ज कराई। पडरौना नगर के पिंजरा पोल गौशाला में मारवाड़ी समाज की तरफ से आयोजित होलिका पूजन एवं होली मिलन समारोह में डीएम आंद्रा वामसी व एसपी यमुना प्रसाद समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए। शुक्रवार को सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोली होली मनाने में जुट गई। एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर बधाई देने का कार्यक्रम पूरे दिन चला। दोपहर करीब एक बजे सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजयराज सिंह और महिला एसओ विभा पांडेय ने शहर में घूम-घूमकर सड़क पर रंग खेल रहे लोगों को जुमे की नमाज के लिए कुछ वक्त देने की अपील शुरू की। कुछ ही मिनट में सड़क खाली हो गई। छावनी, नौका टोला, कन्हैया टाकिज गली समेत अन्य जगहों पर पूरी शांति व्यवस्था के बीच नमाज पढ़ी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें