फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग प्रवेश परीक्षा नौ को, शामिल हाेंगे 1286 परीक्षार्थी

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में नौ जुलाई को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत दो पालियों में प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें कुल 1286 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश मिलेगा। इसी तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत नौ जुलाई को दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें यूपीएससी और यूपीपीएससी की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर दो बजे से चार बजे तक होने वाली दूसरी पाली में नीट, जेई, बैंक, एसएससी, रेलवे, एनडीए और सीडीएस की प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-मेल पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के अलावा आधार कार्ड या पेन कार्ड समेत अन्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें