फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच किमी क्राॅस कंट्री दौड़ में अभिषेक और तीन किमी में पूजा अव्वल

Mon, 02 Sep 2024 06:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के तरुवनवा गांव में रविवार की सुबह क्राॅस कंट्री दौड़ हुई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर में अभिषेक और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की दौड़ में पूजा अव्वल रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ जोश ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में अभिषेक कुमार ने प्रथम, विद्या सागर ने द्वितीय और पिंटू कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की दौड़ में पूजा वर्मा ने प्रथम, संध्या यादव ने द्वितीय और नेहा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को आयोजक राष्ट्रीय एथलीट कोच जेपी रावत और नितेश यादव ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा गौड़ को भी सम्मानित किया गया। अंत में नितेश यादव, डाॅ. यूनुस अंसारी, सैफुऊल्लाह अंसारी, मुकेश कुशवाहा, अजय निगम, मनोज कुमार चौबे, विजय राव, दिनेश सिंह, मंगल प्रसाद, गुड्डू अंसारी आदि ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। संचालन एमडीआई खान और सैफुऊल्लाह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुन्ना रावत, जरीना किन्नर, डॉ. यूनिस, आकाश दीप शुक्ला, नदीश अहमद, अनिल प्रजापति, राजू वर्मा, नितेश यादव, पंकज सैनी, उमेश रावत, अजीमुल्लाह अंसारी, उमेश रावत, मुकेश कुशवाहा, सूर्य प्रकाश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें