कसया। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राजा गांव निवासी नंदकिशोर गुप्ता की पत्नी सावित्री देवी रविवार को अपने खेत से वापस घर आ रही थीं। इसी दौरान बाजार के समीप एक विषैले सर्प ने डस लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो वह आनन-फानन में महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां भर्ती कर महिला का उपचार किया जा रहा है। संवाद