कोटवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम सभा खैरी में शनिवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें जिले के अलावा महराजगंज, देवरिया, गोरखपुर और बिहार के 35 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दाव आजमाए।
कुश्ती का शुभारंभ विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर शुरू कराया। इसके बाद आमने-सामने हुए पहलवान जितेंद्र ने गया को, अलीहुसैन ने विक्की को और अभिषेक ने सत्येंद्र को पटखनी देकर विजेता बने। इसी तरह कुश्ती में कुल 35 पहलवानों ने अपने कुश्ती का प्रदर्शन कर अपने-अपने प्रतिद्वंद्वीयों को पराजित कर विजेता बने।
अंत में आयोजकों की तरफ से पुरस्कृत किया गया। कुश्ती में निर्णायक धनंजय सिंह पहलवान व सुदर्शन ने किया, जबकि कुश्ती का संचालन पन्नेलाल यदुवंशी किया।