जौरा बाजार। स्थानीय बाजार के ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में 12 से 20 जून तक श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा। आयोजन समिति की तरफ से इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में मिट्टी भर कर समतल किया जा चुका है। मुख्य प्रवेश द्वार पर यज्ञ के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण हो चुका है। रविवार को आयोजन समिति के लोगों ने बैठक कर यज्ञ के सफल आयोजन की रणनीति बनाई।
श्री राम जानकी मंदिर जौराबाजार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के आतंक से पीड़ित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शरण स्थली थी। पूर्व विधायक स्वर्गीय मंगल उपाध्याय और उनके स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, बाबू जीऊत सिंह, बाबूराम सिंह, बाबू राजवंशी राय, शिवप्रसाद पांडेय ऊर्फ सुराजी बाबा समेत कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजादी के संघर्षों के समय में इस मंदिर में शरण लिए थे। आजादी के पूर्व तमकुही राज परिवार की तरफ से इस मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर के पुजारी बाबा बलिरामदास मुख्य यजमान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शम्भू बरनवाल ने बताया कि घर-घर जाकर न्योता वितरित किया जा रहा है। उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए धीरज तिवारी, हृदयानंद सिंह, मदन यादव, राधेश्याम जायसवाल, हिमांशु शेखर श्रीवास्तव, चंद्रदेव चौरसिया, अवधकिशोर मिश्र, राकेश साहनी, नागेंद्र चौरसिया, विकास चतुर्वेदी, अंशुमान चतुर्वेदी, राघवेंद्र उपाध्याय, रामबिलास उपाध्याय आदि को जिम्मेदारी सौंपी।
इस दौरान प्रदीप लारा, राजू शर्मा, गुड्डू यादव, विजय, उपेंद्र, कैलाश सुभाष, सोनू, कृष्णा, प्रमोद, अवधेश, पप्पु, निखिल, आदित्य, रामप्रवेश, मनोज, मुनेंद्र, अदालत आदि मौजूद रहे।