फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोरखपुर के अभय ने प्रेमनगर के रितिक को चटाई धूल

Fri, 27 Oct 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने नौगावां शिव मंदिर पर कुश्ती का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कसया क्षेत्र के नौगांवा में विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। इसमें बनारस के अनुज पहलवान ने बघौच के रिंकू को आसमान दिखाया। वहीं गोरखपुर के अभय ने प्रेमनगर के रितिक को पटखनी दी। तीसरी कुश्ती में नंदनीनगर के मुकेश ने गोरखपुर के निहाल को हराया।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती एक प्राचीन भारतीय खेल है, जो संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य निर्धारण की भावना को विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल, सभाषद पीयूष सिंह, प्रवीण सिंह, अतुल मिश्र, प्रिंस प्रताप सिंह सहित आयोजक मंडल के विनोद कुमार जायसवाल, शैलेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनोज सिंह, नीरज शर्मा, रमेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें