फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बगलहा के अभय दुबे ने गोरखपुर के पंकज को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सिद्ध पीठ बगही धाम में मंगलवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ साथ बिहार, दिल्ली, बनारस, गाजीपुर, गोरखपुर समेत पड़ोसी देश नेपाल के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों की कुश्ती सबसे रोमांचक रही।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे और खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद शुरू हुई कुश्ती में बेनीगंज के तौफीक ने पकड़ियार के समीर को, चरिघरवा के विवेक ने बेनीगंज के कौशल को, दुबौली के गोविंद ने पकड़ी बांगर के अखिलेश को, विजयपुर के सचिन ने पचफेड़ा के कृष्णा को, देवतहा के अली हुसैन ने गोरखपुर के अश्वनी कुमार को, मुजरी के विकास ने बोधीछापर के मोहित को, बगलहा के अभय दुबे ने गोरखपुर के पंकज यादव को चित किया।
वहीं महिला कुश्ती में गोरखपुर की दिशा यादव ने अध्योध्या की अंजू यादव को पटखनी दी। इसी तरह अखिलेश व अरुण यादव, प्रदुम्न व मंजेश, विकास व अमन, पंकज व पवन और छोटे व मोनू की कुश्ती बराबर रही। कुश्ती का संचालन रवि तिवारी ने किया। निर्णायक संखी यादव रहे। इस दौरान हरि गोविंद रौनियार, संतोष सिंह, अजय रावण, पिंटू मिश्रा, बलदेव मिश्रा, चुम्मन तिवारी, दुर्गा सिंह, छट्ठू कुशवाहा, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें