पटहेरवा। पटहेरवा क्षेत्र के एक गांव में दोस्त की शादी में सऊदी से शेख शामिल हुए। क्षेत्र में इसकी चर्चा रही।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी फारूक सिद्दिकी के घर शादी में सऊदी से मेहमान अब्दुल्लाह शेख अपने मित्र घर पहुंचे तो लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शादी के दिन सब की निगाहें विदेशी मेहमान पर थीं। सऊदी निवासी अब्दुल्लाह भी अपनी भाषा अरबी में खुशी जाहिर करते हुए सभी पारंपरिक रस्मोंं में हिस्सा भी लिया। फारूक ने बताया कि अब्दुल्लाह शेख उन्हें अपना पारिवारिक सदस्य मानते हैं। वहीं मेहमाननवाजी से अब्दुल्लाह शेख भी गदगद दिखे। संवाद