फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एबीसी केबल में लगी आग, आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पूरे दिन शहरवासियों को बिजली नहीं मिलने से उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। जर्जर फीडर बदलने के लिए सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक पूरे शहर की आपूर्ति बंद थी। दोपहर एक बजे आपूर्ति चालू होते ही बेलवा चुंगी पर लगा एबीसी केबल में आग पकड़ ली। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके चलते टाउन टू फीडर से जुड़े आधे शहर के करीब दस हजार घरों को बिजली देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन

पडरौना बिजली उपकेंद्र के जर्जर हो चुके फीडर को बदलने का कार्य शनिवार को सुबह 8 बजे से दिन में एक बजे तक निगम के कर्मचारियों ने किया। इतने देर तक बिजली आपूर्ति पूरे शहर की ठप रही। दिन में करीब दो बजे फीडर बदलने के बाद शहर की आपूर्ति चालू हुई तो बेलवा चुंगी के पास लगे एबीसी केबल में आग पकड़ ली। घनी आबादी के बीच केबिल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जेई को फोन किया तो आपूर्ति बंद हुई। कुछ देर बाद बिजली निगम के लाइनमैन पहुंचे और जले हुए केबल को बदलने का कार्य शुरू किया। शाम आठ बजे तक केबिल नहीं बदला जा सका था। इसके टाउन टू फीडर से जुड़े जगदीशपुरम कालोनी, कसेरा टोली, नोनिया पट्टी समेत कई मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि टाउन नंबर एक से आधे शहर में दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति बहाल रही। गर्मी से परेशान लोग बिजली उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। लोगोंं का कहना है कि गर्मी में शहर की बिजली आपूर्ति कभी भी सुचारू रूप से नहीं चलती है। इसके पहले भी बेलवा चुंगी चौराहा पर एबीसी केबिल में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होती थी। जेई सरताज अली ने बताया कि एबीसी केबिल पुराना हो गया था और लोड पड़ने के कारण इसमें आग लग गई। इसे बदलने का कार्य चल रहा है। देर रात को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें