फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एबी ज्ञानेश्वर का योगदान अनुकरणीय

Sat, 01 Nov 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। भदंत एबी ज्ञानेश्वर के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से गहरा दुख जताया है। विधायक पीएन पाठक ने कहा है कि बौद्ध धम्मदीक्षा गुरु भदंत च्रद्रमणि महास्थवीर के उत्तराधिकारी अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर महास्थवीर का सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि अग्गमहापंडित भिक्षु संत ज्ञानेश्वर का निधन एक युग का अंत है। मुझे उनका सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि समाज के उत्थान में भिक्षु ज्ञानेश्वर का सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें