संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी दो जुलाई को लालटेन जुलूस यात्रा निकालेगी। इसकी शुरुआत फाजिलनगर के बघौच मोड़ से होगी।
इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के विरोध में उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आदेश पर हर जिले में आंदोलन शुरू होने जा रहा है। अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तार, फूंके ट्रांसफार्मर के विरुद्ध बत्ती गुल अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लालटेन जुलूस यात्रा निकली जाएगी। कुशीनगर जनपद में भी लालटेन जुलूस यात्रा निकलेगी, जिसकी शुरुआत फाजिलनगर के बघौच मोड़ से होगी।