कप्तानगंज। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कप्तानगंज थाने के निकट कप्तानगंज-रामकोला को जाम कर प्रदर्शन किया। वहां पहुंचे रामकोला विधायक पूर्णमासी देहाती को ज्ञापन सौंपकर शासन को अवगत कराने की मांग की।
ब्लॉक अध्यक्ष रजिया आगा की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। अपनी मांगों का जिक्र करते हुए इन लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान माधुरी सिंह, तारा देवी, अंजना देवी, मनोरमा तिवारी, कृष्णा पांडेय, किरन सिंह, निर्मला सिंह, मीरा देवी, सरोजलता, प्रतिभा मल्ल, उषा यादव, रीना देवी, कनकलता शर्मा आदि मौजूद थीं।