अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तमंचा सटा कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव डुमरी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बेदूपार स्कूल के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर खड़ा था। तभी थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी कृष्णा सिंह, जीवधन यादव और थाना क्षेत्र के गांव भलुहा निवासी विवेक सहित कुछ अज्ञात लोग एक साथ गोलबंद होकर आए और उसे घेर लिए। तभी कृष्णा सिंह उसके पेट में तमंचा सटा दिया और अन्य व्यक्ति लोहे की राड से उसके सिर पर वार कर दिया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कृष्णा सिंह, जिवधन यादव, विवेक सहित अज्ञात के खिलाफ जानबूझ कर चोट पहुंचाने सहित अन्य मामले में केस दर्ज कर लिया है।