फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंकी लाश

Sat, 07 Jun 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बा मेंं हाईवे किनारे एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव को झाड़ी में फेंक दिया है। बकरी चराने वाले बच्चे व महिलाओं ने झाड़ी में लाश देख शोर मचाई तो लोगों की भीड़ जुट गई। सभासद ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गर्दन में चाकू धंसा था, इसके अलावा तीन जगह चाकू के वार का निशान था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के चकनीलकंठ बुद्ध नगर स्थित मझना नाला पुल से दक्षिण तरफ झाड़ियों में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय युवक की लाश मिली। झाड़ी की तरफ कुछ बकरी चराने वाले गए तो लाश देख शोर मचाया। सभासद शशि चौधरी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। कसया सीओ कुंदन सिंह और थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान मौके पर पहुंच गए। लाश की पहचान कराने का प्रयास पुलिस ने किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव लाकर फेंका गया है। मौके से मिले चाकू को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें