फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सऊदी अरब में फंसा युवक तीन साल बाद घर लौटा

Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सऊदी अरब में तीन वर्ष से फंसे क्षेत्र के हरखा घुरमल्ल निवासी एक युवक शुक्रवार को घर लौट गया। घर पहुंचने पर परिजनों व लोगों ने उसका माला पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र के हरखा घुरमल्ल निवासी चन्द्र कुमार प्रजापति रोजी रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां हुए एक मार्ग दुर्घटना में उन्हें सउदी पुलिस उन्हें आरोपी बना दिया था। इसकी वजह से वे वहां बीते तीन वर्ष से फंसे थे। परिजनों ने अपनी पीड़ा गांव के प्रधान प्रतिनिधि विशाल राव से कही। प्रधान प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को मामले की जानकारी दी। उनकी पहल पर वे शुक्रवार का घर लौट आए। घर आने पर परिजन और गांव के लोगों ने चंद्रकुमार को माला पहनाकर स्वागत कर स्वदेश लौटने में सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिए। इस दौरान शिव दयाल प्रजापति, मुन्ना मल्ल, तेज प्रताप सिंह, राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें